नई दिल्ली (ए,)। उत्तर और मध्य भारत इन दिनों सूरज की भीषण तपिश और जानलेवा लू (हीटवेव) की मार झेल रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (ढ्ढरूष्ठ) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ‘सीवियर हीटवेव’ का हाई अलर्ट जारी किया है। 25 मई से हिंदू कैलेंडर के अनुसार नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
ब्रह्मपुरी, विदर्भ में आसमान से बरस रही आग
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस जानलेवा गर्मी का सबसे खौफनाक असर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में देखा जा रहा है। सोमवार को चंद्रपुर जिले का ब्रह्मपुरी इलाका 47.6 सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है। विदर्भ के अन्य शहरों का भी यही हाल है; नागपुर में पारा 46.5सेल्सियस, भंडारा और गढ़चिरौली में 46.4सेल्सियस, गोंदिया में 46.1सेल्सियस, जबकि चंद्रपुर और वर्धा में तापमान 46सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अकोला में 45.4सेल्सियस और अमरावती में 45सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
यूपी, एमपी और राजस्थान में भी पारे का टॉर्चर जारी
महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश भी भीषण तपिश की चपेट में है, जहां खजुराहो में पारा 46.8सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जबकि ग्वालियर में तापमान 45सेल्सियस के करीब बना हुआ है। राजस्थान के कोटा में 45.6सेल्सियस और चूरू में करीब 45सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जहां दिनभर चली धूलभरी गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। हरियाणा के सिरसा में भी पारा 46.2सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 45सेल्सियस से ऊपर और बांदा में 44सेल्सियस के पार रहा। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली-हृष्टक्र में भी कई इलाकों में तापमान 44 से 45सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे रातें भी बेहद गर्म हो गई हैं।
कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, रात को भी चैन नहीं
मौसम विभाग ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों के लिए विशेष और गंभीर चेतावनी जारी की है। ढ्ढरूष्ठ ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर, वर्धा और अमरावती जिलों में 27 मई तक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। यहां न सिर्फ दिन में सीवियर हीटवेव चलेगी, बल्कि रात के समय भी तापमान बेहद गर्म रहने की आशंका है। इसके साथ ही नागपुर और अकोला के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में अगले 2 से 3 दिनों तक लू का यह खतरनाक दौर जारी रहेगा और कई इलाकों में रात के समय भी गर्म हवाएं (वार्म नाइट कंडीशंस) चलेंगी, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।








