कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी केवल 8 गेंद फेंककर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Join Us

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैम्रस्ट्रिंग चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.
पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये में साइन किया था, लेकिन वो इस टूर्नामेंट में केवल 8 गेंद ही फेंक सके. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी इंजरी रही है. जिसके चलते वो कई मैच बाद टीम से जुड़े और जब इस सीजन वो अपना पहला मैच खेले तो केवल 8 गेंद फेंकने के बाद दोबारा चोटिल होकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद वो अपनी चोट से उबर नहीं सके.
केकेआर ने चोटिल पथिराना की जगह 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज लुवनित सिसोदिया को 30 लाख रुपये में टीम में चुना है. इससे पहले वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले सिसोदिया ने 15 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 124 रन बनाए हैं.
सिसोदिया के टीम में शामिल होने से केकेआर की टीम की गहराई और मजबूत हुई है, खासकर तब जब अंगकृष रघुवंशी सिर में चोट और उंगली में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बहुत कम हैं. 13 मैचों में 13 पॉइंट्स और 0.011 के नेट रन रेट के साथ, वे पंजाब किंग्स से पीछे हैं. पंजाब किंग्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराकर अपना एनआरआर बढ़ाकर 0.309 कर लिया था.
केकेआर के लिए समीकरण सीधा है, लेकिन मुश्किल भी. उन्हें अपने आखिरी लीग मैच में न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा, बल्कि नेट रन रेट के मामले में पीबीकेएस से आगे निकलने के लिए उन्हें बड़े अंतर से जीत भी हासिल करनी होगी. लेकिन अगर उससे पहले राजस्थान मुंबई को हरा देता है तो फिर केकेआर और पंजाब दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे.

Previous articleफ्रिज में प्लास्टिक और कांच की बोतल में से किसमें पानी रखना होता है बेहतर?
Next articleमुंबई ने हारकर पंजाब-कोलकाता को टूर्नामेंट से किया बाहर, राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी चौथी टीम