रामचरण-जान्हवी कपूर की पेद्दी को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी; मिला यू/ए सर्टिफिकेट

Join Us

रामचरण अपनी आगामी फिल्म पेद्दी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले सीबीएफसी की तरफ से इसे यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से कराए गए कुछ एडिट के बाद फिल्म के रनटाइम का खुलासा हो गया है।
फिल्म पेद्दी बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है। निर्माताओं के अनुसार, पेद्दी का फाइनल रनटाइम 189 मिनट है यानी यह फिल्म तीन घंटे और 9 मिनट लंबी होगी। कथित तौर पर, सर्टिफिकेशन से जुड़ी जानकारी जारी की गई थी।
सर्टिफिकेशन प्रोसेस के तहत सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ बदलावों का सुझाव दिया। यह फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कुछ गाली-गलौज वाले शब्द थे, जिन्हें सेंसर के सुझाव पर म्यूट किया गया है। चिकिरी चिकिरी गाने के कुछ द्विअर्थी बोलों को बदलने का आदेश सेंसर बोर्ड की तरफ से दिया गया है। फिल्म की यूनिट की तरफ से इसके लिए सहमति दे दी गई है।
इसके अलावा फिल्म से राजस्थान शब्द और एक समुदाय का जिक्र हटाया गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म की अवधि तीन घंटे 9 मिनट है। फिल्म पेद्दी में रामचरण लीड रोल अदा कर रहे हैं। वहीं, जान्हवी कपूर अचियम्मा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 04 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Previous articleभोपाल से स्विट्जरलैंड भेजी फ्लेवर्ड आइस्ड टी की पहली खेप, पीयूष गोयल बोले- वैश्विक मानकों पर पहचान बना रहे एमएसएमई
Next articleफिल्म हॉन्टेड 3डी से जारी हुआ पहला गाना जन्मों जनम, छा गई मोहित चौहान की आवाज