महंगाई को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल पर 8 की मार

Join Us

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा, महंगाई वाले मोदी ने फिर हमला किया। वे पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि आपकी जेब से चुपचाप पैसे निकलते रहें। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले कई महीनों से देश में आने वाले आर्थिक तूफान को लेकर चेतावनी देते रहे हैं, लेकिन सरकार चुनावी राजनीति में व्यस्त रही। राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी हमेशा की तरह चुनावों में व्यस्त थे और जैसे ही चुनाव खत्म हुए, पेट्रोल-डीजल पर ?8 की बढ़ोतरी कर दी गई।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रह सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल देती है।
राहुल गांधी ने कहा, महंगाई वाले मोदी का बस यही काम है—चुनाव के दौरान वादे और बाकी समय जनता की जेब पर हमला।

Previous articleसलमान खान हुए गिरफ्तार, लगा ये सनसनीखेज आरोप
Next articleअमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के ऊपर