दृश्यम 3 का दुनियाभर में तांडव, धमाकेदार हुई शुरुआत, बनी वल्र्डवाइड साल की 5वीं सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

Join Us

जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इसने 21 मई को मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी . ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट के तौर पर जबरदस्त प्रमोशन के बीच रिलीज हुई इस फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग हुई है. हालांकि इसके पहले दिन के कलेक्शन एल 2: एम्पुरान और दृश्यम 2 को पार नहीं कर सके, लेकिन इस थ्रिलर ने मोहनलाल की कई हालिया रिलीज फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. चलिए यहां जानते हैं दृश्यम 3 ने कितने करोड़ से शुरुआत की है?
‘दृश्यम 3’ साल की मच अवेटेड मलयालम फिल्मों में से एक थी. अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का हिंदी रीमेक 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं मोहनलाल की दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, मोहनलाल के फैंस ने जहां इस सस्पेंस फिल्म की सराहना की, तो वहीं अन्य ने स्टोरीलाइन और प्लॉट की आलोचना की.
इन सबके बीच फिल्म ने घरेलू बाजार में अच्छी ओपनिंग की है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने भारत में अपने पहले दिन 5506 शो से 15.85 करोड़ की कमाई की है. इसमें से 13.70 करोड़ मलयालम से, 0.45 करोड़ तमिल से, 1.50 करोड़ तेलुगु से और 0.20 करोड़ कन्नड़ से आए हैं. फिल्म की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 51.3त्न रही है, दृश्यम 3 ने विदेशों में भी शानदार परफॉर्म किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपने पहले दिन ओवरसीज में 25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज के पहले दिन ही वर्ल्डवाइड साल 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. इसने भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम के 40.63 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब अथिराडी को टक्कर देने की तैयारी में है! पहले वीकेंड के अंत तक, यह थ्रिलर फिल्म 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन जाएगी.
दृश्यम 3 को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है, और आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने इसका निर्माण किया है. इसमें मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. यह फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है.

Previous articleकरुप्पु महज एक हफ्ते में वल्र्डवाइड हुई 200 करोड़ के पार, बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
Next articleअमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड से जुड़े नियम, विवाद बढऩे पर फिर किया सुधार