वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

Join Us

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 1,59,606 रुपए के मुकाबले 108 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,59,498 रुपए पर खुला। सुबह 9:56 पर यह 405 रुपए या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,201 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,58,816 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,59,498 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।
सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी का 05 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,74,883 रुपए के मुकाबले 1,083 रुपए की कमजोरी के साथ 2,73,800 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक चांदी 533 रुपए या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,74,350 रुपए पर थी। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,73,266 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,75,000 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,527 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.88 डॉलर प्रति औंस पर थी।
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का दौर जारी है। हालांकि, ईरान की ओर से तनाव कम होने के संकेत मिलना है। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए का कहना है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत जारी है, जिसमें दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते का औपचारिक ढांचा स्थापित करने के प्रयास में संदेशों और ड्राफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई है और दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

Previous articleदेश में आ रही गन्ने और मक्के से चलने वाली गाडिय़ां, लेकिन ऑटो कंपनियों ने सरकार के सामने रख दी ये बड़ी शर्त
Next articleफिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर जारी, उल्का गुप्ता की नए अंदाज में वापसी