आईपीएल 2026: मनीष पांडे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्दा पारी खेली, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Join Us

मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त दी। मौजूदा सीजन में यह केकेआर की छठी जीत साबित हुई। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा। ईडन गार्डन में हुए मैच में केकेआर की जीत में मनीष पांडे की अहम भूमिका रही। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने जब 10 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। वह अपने आईपीएल करियर के 23वें अर्धशतक से चूक गए। उनकी पारी का अंत जसप्रीत बुमराह ने किया। बता दें कि पांडे इस सीजन में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया। निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आए कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में केकेआर ने मनीष पांडे (45) और रोवमैन पॉवेल (40) की पारियों की मदद से 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

Previous articleबीसीसीआई ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी
Next articleमजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी