‘गुल्लक 5’ का ऐलान हुआ, शो में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Join Us

द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक के 5वें सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। निर्माताओं ने सीरीज का टीजर जारी किया है, जिसने फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है। टीजर में अन्नू भइया उर्फ अन्नू मिश्रा का किरदार सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, जिसे अनंत वी जोशी निभा रहे हैं। दरअसल, पिछले 4 सीजन से इस किरदार को वैभव राज गुप्ता निभाते हुए दिखाई दे रहे थे।
सोनी लिव ने गुल्लक सीजन 5 का टीजर जारी करते हुए लिखा, वही रंगत, वही आदतें, वही शरारतें..अब पहचान तो हो गई इनकी! हमारे अन्नू मिश्रा फिर आ रहे हैं नए किस्से लेकर, अपने प्यारे मिश्रा परिवार के साथ। बता दें, अनंत को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक अजय (2025) से लोकप्रियता मिली थी। वहीं जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मयार अपने किरदार में वापसी करेंगे। गुल्लक 5 की रिलीज तारीख का आना बाकी है।
जहां गुल्लक के पिछले चारों सीजनों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला, वहीं इसके पांचवें सीजन का इंतजार अपने चरम पर था. अब, यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है –
ऐसा लग रहा है… मिश्रा निवास में कुछ बदल गया है… आपको भी समझ आ रहा है क्या?
‘गुल्लक’ भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले पसंदीदा ओटीटी शोज में से एक है.अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन अभिनय के लिए यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.वहीं, नए सीजन में परिवार की पुरानी मिठास के साथ नई कहानियां और मोड़ देखने को मिलेंगे.

Previous articleफिल्म बंदर का ट्रेलर आज होगा जारी? निर्माताओं ने पोस्टर भी किया जारी
Next articleफिल्म पति पत्नी और वो दो की बढ़ी कमाई, हाथ मलती रह गई आखिरी सवाल