जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा, ड्रैगन से सामने आई पहली खूंखार झलक

Join Us

जूनियर एनटीआर स्टारर और प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म ड्रैगन की पहली झलक 19 मई की रात को जूनियर एनटीआर के 43वें जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई. 20 मई को जूनियर एनटीआर 43 साल के हो गए. एक्शन से भरपूर इस टीजर ने फिल्म के टाटइल ड्रैगन की भी पुष्टि कर दी, जिसे महीनों से एनटीआरनील के नाम से जाना जा रहा था. यह टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया, जहां फैंस ने जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की जोड़ी की जमकर तारीफ की.
फिल्म की झलक साझा होते ही फैंस ने जूनियर एनटीआर के दमदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, पर्दे पर उनकी अदायगी और डायलॉग की जमकर तारीफ हो रही है. कई लोगों ने जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की जोड़ी को अद्भुत बताया और फिल्म के दृश्यों और तकनीकी इंटेलिजेंस की तारीफ की.
एक फैन ने लिखा, यह सचमुच अविश्वसनीय है, फिल्माए गए हिस्से तो कमाल के हैं. एनटीआर फिर से ग्रे शेडेड किरदार निभा रहे हैं. सिनेमैटोग्राफी और संगीत ज़बरदस्त हैं.
एक अन्य ने लिखा था, भारतीय सिनेमा के मास गॉड प्तएनटीआर, क्या गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है, डायलॉग में गजब का बदलाव, पर्दे पर क्या गजब की उपस्थिति. मेरी बात याद रखना, प्तड्रैगन इतिहास रचने वाला है, यह प्तनील की अबतक की सबसे बेस्ट फिल्म होने वाली है.
हालांकि, कुछ प्रतिक्रियाएं अलग-अलग थीं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, एनटीआर बहुत नकली लग रहा है, प्रभास जैसे किसी को यह करना चाहिए था प्तड्रैगन प्तप्रभास.
एक अन्य फैन ने टीजर के तकनीकी प्वाइंट की तारीफ करते हुए लिखा, प्तड्रैगन की झलक शानदार थी. तकनीकी रूप से यह अब तक की सबसे बेहतरीन चीजों में से एक है. रात के सीन में लाइटिंग और कलर ग्रेडिंग लाजवाब है. नील ने एक अद्भुत दुनिया का निर्माण किया है. मेरे पसंदीदा एनटीआर लूगर के रूप में शानदार दिख रहे हैं. एनटीआर के दूसरे पहलू का इंतजार है.
एक अन्य यूजर ने भी अभिनेता के कन्नड़ संवाद बोलने के तरीके की सराहना करते हुए लिखा, एनटीआर की कन्नड़ भाषा में फ्लूऐंसी है. ऐसा लगा मानो कोई देसी हीरो ही ये संवाद बोल रहा हो.
टीजर में जूनियर एनटीआर को अफगान ट्रेडिंग कंपनी के मुख्य हत्यारे लूगर के रूप में पेश किया गया है, जो एक जटिल और नैतिक रूप से संदिग्ध चरित्र का संकेत दे रहा है. अनिल कपूर रघुवीर राठौड़ के रूप में नजर आते हैं, जो भारत के नारकोटिक्स ब्यूरो के प्रमुख हैं, और शक्तिशाली ताकतों के बीच एक तेज-तर्रार टकराव की स्थिति पैदा करते दिखते हैं.
इस झलक से अफगान ट्रेडिंग कंपनी और गोल्डन ट्रेडिंग कंपनी के बीच चल रहे एक बड़े संघर्ष का भी संकेत मिलता है, जो कंपीटिटर, हिंसा और बदलती सोच से भरी दुनिया की झलक दिखाता है. कहानी अफीम युद्ध पर बेस्ड है.
ड्रैगन जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील के बीच पहला कोलेब्रेशन है, जो केजीएफ फिल्मों के निर्देशन के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं. इस पैन इंडिया फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया है. फिल्म में जूनियर एनटीआर और अनिल कपूर के अलावा बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर और गुरु सोमसुंदरम भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 11 जून, 2027 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी को मिला एएफओ का सर्वोच्च एग्रीकोला मेडल सम्मान
Next articleफिल्म बंदर का ट्रेलर आज होगा जारी? निर्माताओं ने पोस्टर भी किया जारी