रूस पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत, 3 अन्य घायल

Join Us

यूक्रेन ने रविवार को रूस के मॉस्को क्षेत्र पर कई ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। रूस स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके अधिकारियों ने हमले वाली जगह का दौरा किया और अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की। बता दें कि गत दिनों रूस की ओर हमला किए जाने के बाद यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई की है।
रूस में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, भारतीय दूतावास मास्को क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और कंपनी प्रबंधन तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। पीडि़तों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने ड्रोन हमले के बारे में भी अभी तक कोई विस्तृत जानकारी जारी नहीं दी है।
यूक्रेन ने रविवार की रात को मॉस्को पर हाल के महीनों में किए गए अपने सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया, जिससे रूसी राजधानी के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 24 घंटों के भीतर पूरे देश में 1,000 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को रोका गया है। हमलों से कई इलाकों में आवासीय भवनों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

Previous articleयूएई के बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र में ड्रोन हमले से लगी आग, विकिरण का खतरा नहीं
Next articleइजराइली हमले में 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, हमास चीफ एजेद्दीन परिवार समेत मारे गए