हवाई यात्रियों को राहत, दिल्ली सरकार ने एटीएफ पर वैट घटाया

Join Us

दिल्ली सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी हवाई ईंधन पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (ङ्क्रञ्ज) को 25 फीसदी से भारी कटौती करके मात्र 7 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब एटीएफ पर वैट में कुल 18 फीसदी की कमी की गई है। सरकार का मानना है कि ्रञ्जस्न पर कर में कटौती से दिल्ली हवाई सेवाओं के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में उभरेगी। इससे एयरलाइंस की लागत घटेगी और इसका लाभ यात्रियों को भी किराए में राहत के रूप में मिल सकता है। ्रञ्जस्न एयरलाइंस की कुल परिचालन लागत का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में ङ्क्रञ्ज में कमी से विमानन कंपनियों की लागत घटेगी और उड़ान संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

Previous articleसमंदर में छिपा है भारत का अपना ‘ब्लैक गोल्ड’, तेल-गैस खोजने के लिए इन 5 इलाकों में शुरू होगा महा-अभियान
Next articleदिल्ली एनसीआर में फिर महंगी हुई सीएनजी, 3 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें क्या हैं नए रेट