आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआत में ठीक-ठाक कारोबार करने के बाद इसने तीसरे दिन तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बंपर कारोबार करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरी ओर, संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल भी सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर चुकी है और इसकी ताजा कमाई के आंकड़े अब आ चुके हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन, यानी रविवार को ऊंची छलांग लगाते हुए 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म 24.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य किरदार में हैं।
उधर आखिरी सवाल भी बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन पूरे कर चुकी है। इसने महज 40 लाख रुपये से खाता खोला था, जबकि दूसरे दिन 75 लाख कमाए। तीसरे दिन इसने 80 लाख रुपये कमाए और अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.95 करोड़ रुपये बटोर पाई है।








