सीरीज हूज योर गायनेक का लौट रहा दूसरा सीजन, 22 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर होगा प्रीमियर

Join Us

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद डॉ. विदुषी कोठारी के किरदार में लौट रही हैं। उनकी सीरीज हूज योर गायनेक का दूसरा सीजन लौट रहा है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नया सीजन और भी ज्यादा हंसी, भावनात्मक पल और जिंदगी के संघर्षों से भरपूर होने का वादा करता है। द वायरल फीवर और गिरलियापा द्वारा निर्मित, इस शो का निर्देशन हिमाली शाह ने किया है। करिश्मा सिंह और आरोन अर्जुन कौल भी अपने किरदारों में वापसी करेंगे।
दूसरे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली बार खत्म हुई थी। डॉ. विदुषी अपने उसी सपने की ओर कदम बढ़ाती दिखती हैं, जिसका सपना उन्होंने शुरुआत से देख रखा था। वह अपना खुद का क्लिनक खोलकर अपनी जिंदगी के नए सफर में कदम रखती हैं। यह बात अलग है कि कुछ नए संघर्ष उनका इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर नया सीजन दमदार वापसी करेगा। इसका प्रीमियर अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 22 मई से स्ट्रीम होगा।

Previous articleफिल्म पेड्डी का ट्रेलर जारी, पहलवान बनकर दहाडऩे आए राम चरण; जाह्नवी कपूर छाईं
Next articleबॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी राजा शिवाजी, सैराट को पछाड़ बनी मराठी की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म