अगले 7 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, गंभीर लू के बीच मानसून को लेकर आ गई बड़ी खुशखबरी

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्से इस समय भीषण और जानलेवा गर्मी की चपेट में आ चुके हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तमाम इलाकों में सूरज लगातार आग उगल रहा है और लू   का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने एक बेहद डराने वाली चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले सात दिनों तक देश के लोगों को इस भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञानियों ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों के लिए लू का गंभीर अलर्ट जारी किया है।
रात में भी चैन नहीं, इन राज्यों में ‘वार्म नाइट’ का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश श्रीवास्तव के अनुसार, आने वाले पूरे एक हफ्ते तक लोगों को सूरज के तीखे तेवरों का सामना करना ही पड़ेगा। इतना ही नहीं, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं, जिसके लिए ‘वार्म नाइट’ का विशेष ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हालात सामान्य लू से कहीं ज्यादा बदतर होकर ‘गंभीर लू’ (स्द्ग1द्गह्म्द्ग ॥द्गड्डह्ल2ड्ड1द्ग) में बदल सकते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा ओडिशा में भी अगले तीन से चार दिनों तक उमस और दमघोंटू गर्मी लोगों को बेहाल करने वाली है।

Previous articleप्याज के आँसू: महाराष्ट्र के किसान गहरे संकट में, लागत भी निकालना मुश्किल
Next articleदेश की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर आई सामने, रेलवे मंत्रालय में दिखी भारत के भविष्य की सबसे फास्ट ट्रेन की झलक