मुंबई हवाई अड्डे पर कर्मचारियों की हड़ताल, विमानों के अंदर फंसे रहे यात्री

Join Us

मुंबई,(आरएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली एयर इंडिया की कई उड़ानों को सोमवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से हड़ताल कर दी, जिसके बाद यात्रियों को जरूरी सुविधाएं और सेवाएं नहीं मिल सकीं। विमान से उतरने वाले यात्रियों को उनका सामान नहीं मिल सका और चढऩे वाले यात्रियों का सामान विमान में नहीं चढ़ाया गया, जिससे घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली लगभग 15 उड़ानें 90 मिनट से लेकर 2 घंटे तक विलंबित हुईं। हैदराबाद से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान सोमवार को सुबह 11:45 बजे पहुंची, लेकिन उसमें बैठे यात्री कम से कम एक घंटे तक विमान से उतर नहीं पाए। इसी तरह, मुंबई से देहरादून जाने वाली एक अन्य उड़ान, दोपहर 12.10 बजे रवाना होने वाली थी, जो 2 घंटे देरी से रवाना हुई।
एयर इंडिया ने समस्याओं के सामने आने पर बयान जारी कर कहा कि एक तृतीय-पक्ष ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइंस ने कहा, हमारी हवाई अड्डा टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने और जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए काम कर रही हैं।

Previous articleसासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी भयानक आग
Next articleप्याज के आँसू: महाराष्ट्र के किसान गहरे संकट में, लागत भी निकालना मुश्किल