संजय दत्त की आखिरी सवाल को लेकर काफी बज देखने को मिला था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है. फिल्म ने 2 दिन में सिर्फ 1.15 करोड़ की कही कमाई की है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के दूसरे दिन के शोज घट गए हैं. दूसरे दिन फिल्म को 1894 शोज मिले. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई बढ़ गई है. फिल्म ने दूसरे दिन 75 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म को 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए. पहले दिन फिल्म को 2035 शोज मिले. फिल्म को 8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म को टोटल 1.15 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 15 लाख की कमाई की. दुनियाभर में फिल्म ने 1.53 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है. संजय दत्त खुद फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है. फिल्म में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध और समीरा रेड्डी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, इतिहास पर बेस्ड है.
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2026 में वो केडी: द डेविल, राजा शिवाजी और राजा साब और धुरंधर: द रिवेंज जैसी फिल्मों में दिखें. धुरंधर: द रिवेंज ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के रोल में नजर आए. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आए.
अब संजय दत्त बाप और खलनायक रिटर्न्स में दिखेंगे. खलनायक रिटर्न्स की संजय दत्त ने खुद अनाउंसमेंट की थी.








