फिल्म पेड्डी से दिव्येंदु की आई पहली झलक, खलनायक बनकर मचाएंगे तहलका

Join Us

सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। गेम चेंजर (2025) के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद लोग उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा एक और बॉलीवुड अभिनेता हैं] जो पेड्डी में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह वेब सीरीज मिर्जापुर वाले दिव्येंदु हैं, जिनकी फिल्म से पहली झलक आ गई है।
पोस्टर में दिव्येंदु को रामबुज्जी के किरदार में पेश किया गया है। फिल्म में उन्हें ग्रामीण आंध्र प्रदेश की क्रिकेट से भरी दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखने वाले एक निर्मम खलनायक के रूप में देखा जाएगा। पोस्टर में उनका जोशीला और तीव्र लुक देखने को मिला है, जो कहानी में एक रोमांचक, प्रतिद्वंदी और गंभीर टकराव होने का संकेत देता है। फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा, जबकि ये 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राम चरण की पेद्दी को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि मेकर्स फिल्म में राम चरण के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वाले शानदार पोस्टर और दमदार झलकियां लगातार जारी कर रहे हैं। बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित ‘क्कद्गस्रस्रद्ब’ में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे।
वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच ज़बरदस्त उत्सुकता जगा रही है। धुरंधर और राजा शिवाजी की शानदार सफलता के बाद, ‘पेद्दी’ को उत्तरी भारत (नॉर्थ इंडिया) में जियो स्टूडियोज़ द्वारा रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म का प्रीमियर 3 जून, 2026 को दुनिया भर में होगा, जिसके बाद 4 जून, 2026 को इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Previous articleकाली पड़ गई है कड़ाही तो अपनाएं ये 5 चमत्कारी घरेलू उपाय, आएगी नई जैसी चमक
Next articleतूफान से पहले की शांति: एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने जारी की नई झलक