आईपीएल: सुनील नरेन बने 200 मुकाबले खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी, रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास में 200 मुकाबले खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यह कोलकाता नाइट राइडर्स का ईडन गार्डन स्टेडियम में 100वां मैच भी रहा है।
आईपीएल इतिहास में नरेन से ज्यादा मुकाबले भुवनेश्वर कुमार (202), अंबाति रायडू (204), रॉबिन उथप्पा (205), अजिंक्य रहाणे (210), रविचंद्रन अश्विन (221), शिखर धवन (222), दिनेश कार्तिक (257), रविंद्र जडेजा (265), महेंद्र सिंह धोनी (278), रोहित शर्मा (279) और विराट कोहली (279) ने खेले हैं। नरेन ने अपना पहला मुकाबला ढ्ढक्करु 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था और तभी से वह इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। नरेन ने किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 189 मुकाबले खेले थे।
नरेन ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में महज 29 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने गुजरात टाइटंस को 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 रन के कुल स्कोर पर निशांत सिंधु (1) के रूप में पहला झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला था। उसके बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल (85) को भी पवेलियन की राह दिखाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत सुनिश्चित कर दी।
नरेन क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी हैं। उन्होंने इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 45वें मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस खिलाड़ी ने लगभग 26 की औसत से 205 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/19 का रहा है। नरेन आईपीएल के पहले ऐसे ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने 1,000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा किया था।

Previous articleगंगा जल संधि पर निर्भर करेंगे भारत-बांग्लादेश के रिश्ते, तारिक रहमान के मंत्री का बयान
Next articleकाली पड़ गई है कड़ाही तो अपनाएं ये 5 चमत्कारी घरेलू उपाय, आएगी नई जैसी चमक