वेलकम टू द जंगल टीजर रिलीज, सितारों की टोली के साथ अक्षय कुमार ने लगाया कॉमेडी का तडक़ा

Join Us

इंतजार खत्म हुआ! जिस कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की झलक देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, उसका ऑफिशियल टीजर लॉन्च हो गया है. यह टीजर बड़े पर्दे पर वह मैडनेस, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का तडक़ा लगाने के लिए आ गया है. पुरानी यादों, जाने-पहचाने चेहरों और अपनी खास कॉमिक से भरा यह टीजर एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करता है.
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वेलकम टू द जंगल का टीजर अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, पागलपन का स्वागत है, हंसी-मजाक का स्वागत है, इस अतरंगी उथल-पुथल का स्वागत है, वेलकम यूनिवर्स के सबसे तूफानी चैप्टर का स्वागत है. वेलकम टू द जंगल का टीजर अब आ गया है. तो फिर, 26 जून 2026 से सिनेमाघरों में इस धमाल की शुरुआत होने दीजिए.
1 मिनट 30 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक डिसक्लेमर के साथ होती है, जिसमें बताया गया है कि इस फिल्म में किसी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया है. इस डिस्क्लेमर में खिलाड़ी कुमार ने अपना कॉमिक भी डाला है. इसके बार इंडिया बॉर्डर का एक सीन दिखाया जाता है, जहां, कुछ शरणार्थी बॉर्डर पार करके आते हैं.
इसके बाद फेक फिल्म की शूटिंग की झलक दिखाई जाती है, जहां परेश रावल एक्शन बोलते हैं. इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री दिखाई गई है. फिर सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, तुषार कपूर झलक दिखाई जाती है. दर्शकों को रियल जंगल से रूबरू कराया जाता है. इस बीच सभी सितारों की एक-एक झलक देखने को मिलती है.
टीजर में एक सीन आता है, जहां सुनील शेट्टी अक्षय कुमार पर फायरिंग करते हैं. इस दौरान सुनील शेट्टी ने एक लाइन, अबे तू मरता क्यों नहीं? इस पर अक्षय कुमार कहते हैं, मैं मरने में जान डाल रहा हूं. फिर सुनील कहते हैं, अरे, मरने में कोई जान डालता है क्या?. ये लाइन ऑनलाइन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
इस टीजर ने उत्साह को और बढ़ा दिया है. यह टीजर उस जबरदस्त धमाल की झलक दिखाता है जो आगे होने वाला है, और फैंस को अक्षय को उनके सबसे पसंदीदा कॉमेडी अंदाज में वापस देखने के लिए बेताब कर देता है.
वेलकम सीरीज की शुरुआत वेलकम फिल्म से हुई थी, जिसमें फिरोज़ खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ़, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल ने काम किया था. यह फिल्म एक कल्ट कॉमेडी बन गई और आज भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है. इसकी दूसरी किस्त, वेलकम बैक, 2015 में रिलीज हुई थी. इस सीक्वल में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जगह जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने ली थी. वेलकम और वेलकम बैक दोनों ही फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था.
अहमद खान की निर्देशित फिल्म वेलकम टू द जंगल में कलाकारों की एक बड़ी टोली शामिल है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनीस शेट्टी के अलावा, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, दलेर मेहंदी और मीका सिंह जैसे कई प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे

Previous articleईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए पर पहुंचा, जानें प्रमुख शहरों के भाव
Next articleमाधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की फिल्म मां बहन का टीजर जारी, रिलीज तारीख भी आई