श्रद्धा कपूर की बड़ी तैयारी, फिल्म ईथा में 800 कलाकारों के साथ देंगी खास प्रस्तुति

Join Us

श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 (2024) में देखा गया था। इस वक्त अभिनेत्री अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ईथा में व्यस्त चल रही हैं, जिसका निर्देशन विक्की कौशल अभिनीत छावा वाले लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फिल्म मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। शूटिंग फिलहाल अंतिम चरण में है और अब इससे जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक श्रद्धा एक भव्य गाने की तैयारी में जुट चुकी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अब अपने आखिरी चरण में है। निर्माताओं ने समापन समारोह में करीब 800 कलाकारों के साथ एक भव्य गाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे शूटिंग का अंतिम चरण एक भव्य आयोजन में बदल गया है। मतलब यह है कि श्रद्धा फिल्म के लिए एक भव्य गाना कर रही हैं, जिसमें उनके साथ 800 कलाकार शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गाने को लाइव इवेंट की तरह तैयार किया गया है।
श्रद्धा पहली बार बायोपिक का हिस्सा बनी हैं, जो विठाबाई नारायणगांवकर की असल जिंदगी को पर्दे पर दिखाएंगी। इस किरदार को निभाना उनके लिए किसी चुनौती से कम साबित नहीं हुआ है। उन्होंने लावणी डांस भी सीखा है। फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। खबरों की मानें, तो निर्माता ईथा को अगस्त, 2027 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Previous articleरणवीर सिंह बने बॉक्स ऑफिस के असली धुरंधर, वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा पार करने वाले बने पहले स्टार, शाहरुख-प्रभास को पछाड़ा
Next articleये वाग्देवी मंदिर, मुस्लिम समाज को नमाज की इजाजत नहीं