राजा शिवाजीÓ ने दूसरे बुधवार कर दिया बड़ा कमाल, वसूल ली अपनी पूरी लागत, जानें- 13 दिनों का टोटल कलेक्शन

Join Us

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजीÓ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, खासतौर पर महाराष्ट्र में ये फिल्म जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इसी के साथ ‘राजा शिवाजीÓ हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में काफी मंदी भी देखी गई लेकिन ये अब लगभग अपना बजट वसूल कर चुकी है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजीÓ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
कई बड़े कलाकारों से सजी ‘राजा शिवाजीÓ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन ही साबित कर दिया था कि ये फिल्म धुआंधार परफॉर्म करेगी और उम्मीद के मुताबिक इस ऐतिहासिक ड्रामा ने न केवल दर्शको का दिल जीत लिया है बल्कि अच्छा कलेक्शन भी कर डाला है. हालांकि इसकी कमाई में वीकडेज में उतार-चढ़ाव भी बना रहा बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर सफल हो चुकी है और इसी के साथ ये हर दिन रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा रही है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजीÓ की पहले हफ्ते की कमाई 52.65 करोड़ रुपये रही. इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़, 9वें दिन 5.60 करोड़, 10वें दिन 6.80 करोड़, 11वें दिन 2.40 करोड़ और 12वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजीÓ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.90 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ ‘राजा शिवाजीÓ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 75.05 करोड़ रुपये हो गई है.
‘राजा शिवाजीÓ ने फाइनली रिलीज के 13 दिनों में अपनी लागत आखिरकार वसूल कर ली है. इसे 75 करोड़ के बजट में बनाया गया है और दूसरे बुधवार को यानी 13वें दिन इसने ये आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ ये फिल्म सेफ जोन में पहुंच गई है और अब ये मुनाफा कमाने में जुट जाएगी.
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजीÓ छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन और नेक इरादों पर आधारित एक बायोपिक है. रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जान फूंक दी है. फिल्म में संजय दत्त अफजल खान के खतरनाक किरदार में हैं. वहीं अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी महाराज का रोल प्ले किया है जबकि जेनेलिया देशमुख ने महारानी साईबाई के रूप में अभिनय किया है. सलमान खान ने जीवा महाला के रूप में फिल्म में एक स्पेशल कैमियो किया है. यह फिल्म रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल देशमुख की पहली फिल्म है, जिन्होंने युवा शिवाजी का किरदार निभाया है.

Previous articleभूत बंगला की बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़ बरकरार, 27 दिनों में 163 करोड़ के पार पहुंची अक्षय की हॉरर-कॉमेडी
Next articleरणवीर सिंह बने बॉक्स ऑफिस के असली धुरंधर, वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा पार करने वाले बने पहले स्टार, शाहरुख-प्रभास को पछाड़ा