जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का ट्रेलर जारी, 29 मई को होगी रिलीज

Join Us

जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन का ऐलान फरवरी, 2026 में किया गया था। निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है, जबकि निर्माण जी स्टूडियोज और अहमदाबाद फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इसकी कहानी दादा और पोते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें बच्चों की कल्पना और रोमांचक तत्व भी मौजूद हैं। फिल्म बच्चों का मनोरंजन करने का पूरा वादा करती है।
ट्रेलर की शुरुआत जैकी के वॉयसओवर से होती है जो कहते हैं, मां कहती थीं, जब मौका मिले तो पीछे नहीं हटना। यहीं से पोते की कल्पनाओं की दुनिया जन्म लेती है, जो अपने दोस्तों को बताता है कि उसके दादाजी एक एलियन हैं। पोते की कल्पनाओं पर खरा उतरने के लिए जैकी भी झूठ के पुलिंदे बांधते हुए नजर आते हैं। फिल्म 29 मई को रिलीज होगी। इसमें प्रतीक बब्बर, दुर्गेश कुमार, भाग्यश्री और रघुवीर यादव जैसे सितारे हैं।
जैकी श्रॉफ की प्रमुख भूमिका वाली ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरोÓ एक कॉमेडी फिल्म है, जो मुख्यत: बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ट्रेलर में दिखता है कि एक बच्चे अपने दादा जी को सुपरहीरो बताता है। वो अपने दोस्तों में अपने दादा जी की झूठी सुपरहीरो वाली कहानियां सुनाता रहता है। कभी समाज की रक्षा करने की, तो कभी एलियंस से दादा जी के लड़ाई लड़ने की।
हालांकि, उसकी बातों पर उसके दोस्तों को शक होने लगता है, फिर वो दादा जी से अपने सामने कुछ सुपरहीरो वाला करने को कहते हैं। हालांकि, दादा जी असल में बुजुर्ग और कमजोर व्यक्ति हैं।
क्या दादा जी वाकई बच्चों को कोई सुपरहीरो वाली शक्तियां दिखा पाते हैं और क्या वाकई में एलियन धरती पर आते हैं और दादा जी उनका सामना करते हैं? ये सब फिल्म देखने पर पता चलेगा। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Previous articleकेजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स का बड़ा कदम, पेड्डी के साथ पहली बार ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में की एंट्री
Next articleमाधुरी दीक्षित बनेंगी मां, बेटी बनीं तृप्ति डिमरी; आज आएगा मां बहन का टीजर