दिल्ली में निजी बस के अंदर महिला से गैंगरेप, चालक और परिचालक गिरफ्तार

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। दिल्ली में निर्भया कांड की याद दिलाने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां के रानी बाग इलाके में एक निजी बस में महिला का गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को घटी है। पीडि़त महिला पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मई की रात महिला काम के बाद घर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप पर एक स्लीपर बस रुकी। महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति से समय पूछा, जिसके बाद उसे जबरन अंदर खींच लिया और बस को नांगलोई ले गए। महिला का आरोप है कि बस में उसका रेप हुआ है। वह विवाहित है और 3 बच्चों की मां है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Previous articleजो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा…राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
Next articleक्करू मोदी ने  पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार