फिल्म हीर सारा और पुडुचेरी का ट्रेलर जारी, पत्रलेखा और मानवी गागरू आईं साथ

Join Us

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को आखिरी बार उनकी फिल्म टोस्टर में देखा गया था। अप्रैल, 2026 में रिलीज इस फिल्म में अभिनेत्री कुछ मिनट का कैमियो किया था, जिसने खूब चर्चा बटोरी। अब पत्रलेखा अपनी नई फिल्म हीर सारा और पुडुचेरी के जरिए दर्शकों के बीच लौट रही हैं। इसमें उनके साथ मानवी गागरू भी मुख्य किरदार में हैं। कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज तारीख जारी कर दी गई है।
हीर सारा और पुडुचेरी के नाम से पता चलता है कि फिल्म एक रोमांचक सफर पर आधारित होगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि 2 अलग-अलग ख्यालातों वाली लड़कियां सोलो ट्रिप के लिए पुडुचेरी निकल पड़ती हैं। उनकी जिंदगी की उलझनें भी ट्रेलर में दिखती हैं। फिल्म दोस्ती, उपचार और आत्म-खोज की कहानी बयां करती है। एक ओर जहां वो ट्रिप पर एंजॉय करती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करती हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में अपनी अलग-अलग परेशानियां हैं, जिनकी भी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है।
कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पत्रलेखा और मानवी के अलावा श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया, निशांक नूर और बंटी चोपड़ा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। ‘हीर सारा और पुदुचेरी’ भी 29 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया, निशांक नूर और बंटी चोपड़ा भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Previous articleसनी हिंदुजा अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीजविमल खन्ना का ट्रेलर आउट, 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर होगी स्ट्रीम
Next articleवेलकम टू द जंगल से सामने आया अक्षय कुमार का फस्र्ट लुक, फैंस को पसंद आया अभिनेता का अंदाज