मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को समय से पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आप किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। साथ ही आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़ी बड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज अनावश्यक सोचने से बचें, नहीं तो आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। आज घरवालों के साथ खुशी का वातावरण रहेगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार अवश्य करें। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को पार्टी करेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाइयों से विचार विमर्श करेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से जरूरी काम निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। किसी कविता या कहानी के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आप नया वाहन लेने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आप माता पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आप किसी व्यक्ति को जरूरी काम करने के लिए साहस देंगे, ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की खास जरूरत है।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए बढिय़ा योजना बनाकर आपकी शाम खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि: मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में एक नया मोड़ आने वाला है। यह आपके लिए बढिय़ा साबित होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा।






