मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली बंपर कमाई

Join Us

मलयालम सिनेमा की मच अवेटड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ के साथ एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है. इस सस्पेंस थ्रिलर को लेकर पहले ही पैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इन सबके बीच ये फिल्म रिलीज से पहले ही दुनियाभर में प्री टिकट सेल में बवाल काट रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है?
दृश्यम 3 को लेकर सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज है. दरअसल फैंस जॉर्जकुट्टी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं. यह मलयालम क्राइम थ्रिलर 21 मई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है और इसने प्री टिकस सेल में अब तक लगभग 5.20 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. पोस्ट मे लिखा गया है, दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड एडवांस कलेक्शन 5.20 करोड़ तक पहुंच गया है, विदेशों में 320के, 10 दिन बाकी है, मोहनलाल, जीतू जोसेफ.
दृश्यम 3 में पिछली फिल्मों के कई लीडिंग कलाकार वापस आ रहे हैं, मोहनलाल के साथ, मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल जॉर्जकुट्टी के परिवार के सदस्यों के रूप में वापसी कर रही हैं. सपोर्टिग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं. यह फिल्म 21 मई, 2026 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Previous articleफिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो की रिलीज तारीख जारी, जैकी श्रॉफ का दिखेगा अलग अंदाज
Next articleदूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार