गुजरात ने हैदराबाद को हराकर पहले स्थान पर किया कब्जा, प्लेऑफ का टिकट लगभग कंफर्म

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 168 रन बनाने के बाद गुजरात ने हैदराबाद को 14.5 ओवर में केवल 86 रनों पर ही समेट दिया.
इस शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस 12 मैच में 8 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गया. उसके कुल अंक 16 हो गए हैं, जिसकी वजह से उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग कंफर्म हो गया है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने साईसुदर्श के 44 गेंद में 61 और वाशिंगटन सुंदर के 33 गेंद में 50 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाने में सफल रहा. हैदराबाद की तरफ से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान कमिंस को एक विकेट मिला.
वहीं दूसरी और 168 रनों के जवाब में हैदराबाद के बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के सामने सुपर फ्लॉप रहे और 86 के स्कोर पर ही ढेर हो गए. कमिंस सबसे ज्यादा 19 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. गुजरात की तरफ से कगिसो रबाड़ा और जैसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे. रबाड़ा ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि होल्डर 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा प्रसिद्ध ने दो विकेट झटके, जबिक सिराज और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला.
कगीसो रबाड़ा को शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच के अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सिमरन रविचंद्रन का विकेट हासिल करके हैदराबाद के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी.
यह दूसरी बार है जब गुजरात टाइटंस के सीमर्स ने आईपीएल की एक पारी में 9 विकेट लिए हैं; इससे पहले 2023 में हैदराबाद में इसी टीम के खिलाफ उन्होंने 9 विकेट लिए थे.

Previous articleसरकार का ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये, इस तारीख को बैंक खाते में आएंगे पैसे
Next articleबांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से दी शर्मनाक शिकस्त