धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

Join Us

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई है. फिल्म मेकिंग और बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता, दोनों ही मामलों में इस फ्रेंचाइजी ने नए बेंचमार्क सेट किए हैं. खासतौर पर सिनेमाघरों में इसकी सफलता की बात करें तो, ये फिल्म वर्ल्डवाइड पहले ही 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बनकर इतिहास रच दिया था. अब इससे भी आगे बढक़र, इसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म कोई बहुत बड़ी इवेंट फिल्म नहीं थी और इसे ठीक-ठाक चर्चा के बीच रिलीज़ किया गया था. अच्छी शुरुआत के बाद, दर्शकों के स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसने जबरदस्त सफलता हासिल की. न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी, इसने शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड 1354.84 करोड़ का भारी मुनाफा कमाया, जिससे हर कोई दंग रह गया.
पहले पार्ट की शानदार सफलता के बाद, ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. पहले पार्ट की पॉपुलैरिटी के दम पर, इस सीक्वल ने बॉलीवुड फिल्म के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की. अब इसने सिनेमाघरों में 50 दिन से गुजार लिए हैं और ये अभी भी बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. 52वें दिन तक धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1831.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला था.
धुरंधर के दोनों भागों के कलेक्शन को मिलाकर देखें तो इस फ्रेंचाइज़ी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन चौंका देने वाला यानी 3186.22 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही यह फ्रेंचाइज़ी दुनिया भर में 3100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली अकेली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है. भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज़ी में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन बाहुबली का है, जिसने 2450 करोड़ रुपये कमाए थे.
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर फ्रेंचाइज़ी का अनुमानित बजट 450 करोड़ रुपये है. इसका प्रोडक्शन ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है, इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और दानिश पंडोर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Previous article‘राजा शिवाजी’ का दूसरे संडे भौकाल, धुआंधार कमाए नोट, बनी तीसरी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
Next articleकरण-तेजस्वी के नए शो देसी ब्लिंग का ट्रेलर जारी, 20 मई से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम