भूत बंगला ने दुनियाभर में 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार, एयरलिफ्ट को पछाड़ बनी अक्षय कुमार की आठवीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

Join Us

निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार का नया कोलैबोरेशन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. भूत बंगला ने सिनेमाघरों में अपने चौथे वीकेंड के दौरान भी अपनी रफ्तार बनाए रखी. इस फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड के बाद दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
भूत बंगला अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है, जो लंबे समय से अपनी पुरानी लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. हाल ही में, इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब आने वाले दिनों में बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के चलते, इसका लक्ष्य 275 करोड़ तक पहुंच गया है.
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि भूत बंगला ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म दुनियाभर में 253.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें से इसने भारत में 202.94 करोड़ रुपये और ओवरसीज पर 50.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
253.04 करोड़ रुपये के साथ, भूत बंगला अभी अक्षय कुमार की दुनिया भर में आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. आईएमबीडी ने एयरलिफ्ट को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है. सातवें नंबर पर आने के लिए इसे मिशन मंगल (290 करोड़ रुपये) को पीछे छोडऩा होगा.
तो, सुपरस्टार की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फि़ल्म बनने के लिए, इसे अपनी कमाई में 36.96 करोड़ और जोडऩे होंगे, जो कि नामुमकिन लग रहा है. फिल्म निश्चित रूप से अपने पूरे रन में 275 करोड़ का आंकड़ा छूने का लक्ष्य रख रही है, लेकिन मिशन मंगल को पीछे छोडऩा इसकी पहुंच से बाहर है.
अक्षय कुमार के अलावा, भूत बंगला में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर ने बालाजी टेलीफि़ल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया है.

Previous articleथलपति विजय की जन नायकन पर प्रोड्यूसर का बड़ा अपडेट, बताया कब रिलीज होगी फिल्म
Next article‘राजा शिवाजी’ का दूसरे संडे भौकाल, धुआंधार कमाए नोट, बनी तीसरी सबसे बड़ी मराठी फिल्म