सीएसके बनाम एलएसजी: लखनऊ आईपीएल 2026 से बाहर, चेन्नई ने 5 विकेट से दी मात

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से मात दे दी. एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
इस हार के साथ लखनऊ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई. जबकि चेन्नई 11 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई. जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास की ज्वाइंट फास्टेस्ट फिफ्टी जडक़र बड़े चेज की नींव रख दी. उन्होंने 13 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 23 गेंद में 8 छक्के और 2 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा सैमसन ने 14 गेंद में 28 और कप्तान गायकवाड़ ने 28 गेंद में 42 रनों की पारी खेली.
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जोश इंग्लिस ने तूफानी फिफ्टी जड़ी. उन्होंने केवल 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वो 33 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद आखिर में शाहबाज अहमद ने 25 गेंद में नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. शहबाज ने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए.
वही सीएसके के की तरफ से नूर अहमद सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किए, जबकि जेमी ओवर्टन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 36 रन खर्च करके 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा अंशुल कंबोज दो विकेट लेने में सफल रहे.
चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि लखनऊ ने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं. आवेश खान और जोश इंग्लिस की टीम में वापसी हुई है. पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद सीएसके के लिए यह जीत प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत करने में मददगार साबित होगी. वहीं, पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद एलएसजी के लिए के लिए भी अहम हैं. अगर वो हारते हैं तो वो प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी.
टॉस जीतने के बाद, सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि पिच ढकी हुई थी और बारिश की संभावना को देखते हुए, लाल मिट्टी वाली इस पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना कोई मुश्किल काम नहीं था. उन्होंने कहा, विकेट ढका हुआ था और आसपास बारिश का माहौल था. दिन के मैचों में पिच का मिजाज थोड़ा अलग होता है, लेकिन हमें परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा और विरोधी टीम को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करनी होगी. पिछले 7-8 मैचों में हमारे प्रदर्शन को देखते हुए हम काफी सकारात्मक महसूस कर रहे हैं. टीम के प्रदर्शन में काफी अच्छा सुधार आया है और हम इसी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा चाहेंगे.
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में अर्शिन कुलकर्णी और मयंक यादव की जगह जोश इंग्लिस और आवेश खान को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा, अगर हमें टॉस जीतने का मौका मिलता, तो हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. हमें अपने सभी मैच जीतने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और बेहतरीन क्रिकेट खेलना होगा. हमें मैच में कई बार अच्छे मौके मिले, लेकिन हम उनका सही इस्तेमाल करके मैच को जीत में तब्दील नहीं कर पाए. अब हमें हर मैच में अपना 200त्न देना होगा.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: गुरजापनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और आकाश मधवाल.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिगवेश राठी.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: मुकुल चौधरी, अवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और मयंक यादव

Previous articleतीरंदाजी विश्व कप 2026: भारतीय महिला टीम का कमाल, 2021 के बाद जीता पहला स्वर्ण पदक