फिल्म पति पत्नी और वो 2 से जारी हुआ धमाकेदार गाना, रैपर बादशाह ने बांधा समां

Join Us

आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी और प्रेमिकाओं के साथ 15 मई को सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जी हां, यहां बात उनकी आगामी फिल्म पति पत्नी और वो 2 की हो रही है, जिसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी हैं। इन तीनों के बीच में आयुष्मान बेचारा पति बनकर फंसे हुए हैं। खैर ट्रेलर पहले से लोगों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर चुका है। अब एक धमाकेदार गाना भी आ गया है।
गाने का नाम हमने वहीं लगाया दिल है, जिसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया है। रैपर बादशाह ने हितेन के साथ मिलकर इसे कंपोज किया है। हालांकि गाने में रैप और संगीत उन्होंने अकेले दिया है। आवाज 2 भाइयों, कृष मंडल और किशोर मंडल की है जो यूट्यूब पर वायरल गायकों में से एक हैं। इसमें उनका साथ इप्सिता ने दिया है। जोशीले संगीत वाला यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि पति पत्नि और वो नाम की पहली फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अब इसी तरह की एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 15 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को अच्छी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी कमाई के मामले में कुछ कमाल कर पाती है या नहीं। ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स का भी इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी कहानी की भी झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में दमदार कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। विजय राज जैसे कमाल के कलाकार भी इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।

Previous articleधर्म करते हैं तो कर्म छूटता है, ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंस्पेक्टर के रोल में धाकड़ नजर आए सैफ अली खान
Next articleकपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, जोरदार प्रमोशन के बाद भी नहीं कमा पाई एक करोड़