एसयूवी के क्रेज पर भारी पड़ी डिजायर, अप्रैल २०२६ में इन ५ कारों ने मचाया धमाल, देखें पूरी लिस्ट

Join Us

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी गाडिय़ों के बढ़ते चलन के बीच सेडान और हैचबैक कारों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। अप्रैल २०२६ के बिक्री आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, जहां मारुति सुजुकी की एक पुरानी खिलाड़ी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। ग्राहकों का भरोसा अब भी उन गाडिय़ों पर बरकरार है जो बेहतर माइलेज और कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ आती हैं।
नंबर १ पर काबिज हुई मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर अप्रैल २०२६ में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। इस महीने डिजायर की कुल २३,५८० यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले ३९त्न की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी दर्शाती है। दिलचस्प बात यह है कि बाजार में हर तरफ एसयूवी का शोर होने के बावजूद मध्यमवर्गीय खरीदार अपने बेहतरीन माइलेज, कम रखरखाव खर्च और आरामदायक रियर-सीट के चलते डिजायर को ही अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।
टाटा पंच ने दूसरे स्थान पर जमाया कब्जा
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच का जलवा बरकरार है। इस कार ने १९,१०७ यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। टाटा पंच ने इस साल ५३त्न की शानदार वार्षिक ग्रोथ दर्ज की है। ऊंची सीटिंग पोजीशन और मस्कुलर एसयूवी स्टाइल की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए पंच एक किफायती और मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (श्वङ्क) वेरिएंट में उपलब्धता के कारण यह शहरी ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
फैमिली कारों में मारुति एर्टिगा का दबदबा बरकरार
फैमिली कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी एर्टिगा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। अप्रैल २०२६ में कंपनी ने एर्टिगा की १९,०६३ यूनिट्स बेची हैं। तीन रो वाली सीटिंग, पेट्रोल और सीएनजी में बेहतरीन माइलेज और बड़ी एसयूवी के मुकाबले बेहद कम मेंटेनेंस कॉस्ट ने इसे बड़े परिवारों के लिए च्गो-टूज् कार बना दिया है। यही वजह है कि नई लॉन्चिंग के बाद भी एर्टिगा की डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही है।
फ्रोंक्स और वैगन आर की रफ्तार भी रही तेज
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने भी इस महीने शानदार प्रदर्शन करते हुए १८,८२९ यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के मुकाबले ३१त्न का उछाल है। खासकर इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट ने शहरी युवाओं को खूब आकर्षित किया है। वहीं, च्टॉल बॉयज् के नाम से मशहूर मारुति सुजुकी वैगन आर १८,६४८ यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप लिस्ट में बनी हुई है। अपनी जबरदस्त केबिन स्पेस और किफायती इंजन की वजह से वैगन आर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए आज भी सबसे भरोसेमंद नाम बनी हुई है।

Previous articleरेलवे का बड़ा धमाका : अब १ मिनट में बुक होंगे १.५ लाख टिकट, अगस्त २०२६ से रिटायर होगा ४० साल पुराना सिस्टम
Next articleधर्म करते हैं तो कर्म छूटता है, ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंस्पेक्टर के रोल में धाकड़ नजर आए सैफ अली खान