अब एयरपोण्डस में मिलेगा कैमरा, एप्पल के इस धांसू एआई फीचर को जानकर आप भी कहेंगे च्वाहज्

Join Us

अगर आप एप्पल के प्रोडक्ट्स के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बेहद ही शानदार खबर है। एप्पल इन दिनों एक ऐसे अनोखे एयरपॉड्स पर काम कर रहा है, जिसमें इन-बिल्ट कैमरा लगा होगा। इन खास एयरपॉड्स को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इन बड्स के डेवलपमेंट के फाइनल स्टेज में पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए एयरपॉड्स की टेस्टिंग जोरों पर है और इसका डिजाइन व काम करने का तरीका लगभग फाइनल हो चुका है। इन नए बड्स को अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।
सेल्फी के लिए नहीं, बल्कि सिरी की च्आंखोंज् का करेगा काम
आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर कान में लगने वाले बड्स में कैमरे का क्या काम? दरअसल, एप्पल के इन नए एयरपॉड्स में दिया गया कैमरा आपकी सेल्फी लेने या कोई वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नहीं होगा। यह खास कैमरा एप्पल के एआई असिस्टेंट की आंखों की तरह काम करेगा। इस इन-बिल्ट कैमरे की मदद से सिरी आपके आसपास मौजूद चीजों को स्कैन कर सकेगा और उसकी सटीक डिटेल्स तुरंत आपके साथ शेयर कर देगा। प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन बड्स में एक छोटी एलईडी  लाइट भी लगाई गई है। जैसे ही एयरपॉड्स का कैमरा ऑन होगा, यह लाइट जल जाएगी ताकि लोगों को पता चल सके कि कैमरा एक्टिव है।
ष्टद्धड्डह्लत्रक्कञ्ज की तरह पल भर में देगा हर जानकारी
एप्पल का यह नया विजन काफी हद तक ओपनएआई  और चैटजीपीटी  के लाइव विजुअल मोड की तरह ही काम करता है। इसकी कार्यप्रणाली बेहद दिलचस्प है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी नई लोकेशन या बाजार में जाते हैं और वहां कोई ऐसी अनोखी चीज देखते हैं जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है, तो कैमरे की मदद से आप तुरंत उसके बारे में सब कुछ जान सकेंगे। इतना ही नहीं, यह स्मार्ट डिवाइस यूजर्स को उन पलों या चीजों को भी याद दिलाने में मदद करेगा जिन्हें वे पहले देख चुके हैं लेकिन उस खास मौके पर याद नहीं कर पा रहे हैं।
पुरानी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि एप्पल इन इयरबड्स को इसी साल की पहली छमाही में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि एप्पल को अपने सिरी के नए जनरेटिव एआई वर्जन को तैयार करने और उसे रोलआउट करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर इस प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर भी देखने को मिल सकता है।

Previous articleचंडीगढ़ सेक्टर-51 में कांग्रेस का जनसंवाद, मनीष तिवारी ने फिर उठाया चंडीगढ़ मेट्रो का मुद्दा
Next articleईपीएफओ सदस्यों की हुई बल्ले-बल्ले, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानें कितना मिलेगा कैश