तमिलनाडु में ‘विजय राज’ का आगाज, थलापति ने 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Join Us

तमिलनाडु में आज से विजय सरकार का आगाज हो गया है। टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलगा वेत्री कडग़म (ञ्जङ्क्य) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में शपथ ग्रहण की। समारोह के दौरान  भी मौजूद रहे। शपथ लेते समय विजय निर्धारित पाठ से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल क्र.  ने उन्हें टोका और कहा कि वे वही पढ़ें जो लिखित रूप में दिया गया है।
विजय के साथ ञ्जङ्क्य के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं। फिलहाल सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल को ञ्जङ्क्य, कांग्रेस, के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
दो साल पहले बनी ञ्जङ्क्य ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। सहयोगी दलों के समर्थन के साथ विजय के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस सरकार में रू. मुख्यमंत्री रहे थे।

Previous articleमेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleप्रदेश में सभी तरह के उद्योगों की स्थापना पर जोर, युवाओं के लिए रोजगार प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव