आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। और स्टाफ के साथ मित्रवत व्यवहार रखें।
वृष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करेंगे, जल्दबाजी नहीं करेंगे। किसी प्रकार की भी पार्टनरशिप करने की योजना को आज स्थगित करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि: आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर में बात करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों और परिश्रम के उचित से परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार की जिम्मेदारी दे जा सकती है। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा जिससे वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।
कर्क राशि: आज का दिन आपके शानदार रहने वाला है। आज आपके लिए व्यावसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, इससे अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। सरकारी दफ्तर में सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति आज वफादार रहने की जरूरत है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छा रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई उम्दा होगे। आज आपका का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवार जनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। आपकी योग्यता और काबिलीयत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी।
तुला राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे,। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है। आपके नेतृत्व में सोसाइटी संबंधित विशेष गतिविधि पूरी होगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने संपर्क बढ़ाने पर जोर देंगे यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज कुछ पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी अपने किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी सराहनीय रहेगी।
धनु राशि: आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों का प्रतिफल आपको मिलने वाला हैं। उधार दिया हुआ अथवा फसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिल सकती है। अगर घर परिवर्तन संबंधी योजना बना रहें हैं, तो आज उस पर अमल अवश्य करें।
मकर राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाये। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से अपने आपको बचाने की कोशिश करें।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप सक्रिय और सकारात्मक रहने तथा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक सेवार्थ में दिन का अधिकतर समय बीतेगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी शुरू हो सकता है।
मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन बीतने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढऩे का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभ होगी।
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।

Previous articleदुर्भाग्यपूर्ण सूरत में तब्दील
Next articleएनसीआर : बादलों और तेज हवाओं के बीच बढ़ेगा गर्मी का असर, अगले तीन दिनों में ३८ डिग्री तक पहुंचेगा पारा