मेष राशि: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको वर्क प्लेस पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आज किसी मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी। आज आप शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कामों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी समस्या का समाधान निकालेगा। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें। आज किसी भी प्रकार का अनुचित काम आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान से खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में रहेगी।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाए रखेंगे, आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आज दूसरों के मामले में दखलंदाजी से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजर अंदाज करें और आगे बढ़ें।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। बेहतर रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा। आप काम के नए टारगेट बनाएंगे।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद विवाद निपटने से घर में सुकून और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना रिश्तों में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल वर्क सिस्टम में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।
मीन राशि:मीन राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कामों में आपकी रुचि हो सकती है।






