इरफान खान की फिल्म द लास्ट टेनेंट 25 साल बाद हुई रिलीज, यूट्यूब पेज देख सकेंगे

Join Us

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी करीब 25 साल पुरानी एक फिल्म को आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसका शीर्ष द लास्ट टेनेंट है। इसमें अभिनेता के साथ विद्या बालन मुख्य किरदार में नजर आईं हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में इसमें काम किया था। फिल्म उस वक्त रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इसे रिलीज करते हुए इरफान को श्रद्धांजलि दी है।
साल 2000 में बनकर तैयार हुई फिल्म द लास्ट टेनेंट को द साल्ट इंक के यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को सार्थक दासगुप्ता ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि निर्माण उन्होंने नीना के साथ मिलकर किया है। इरफान की 6वीं पुण्यतिथि पर 29 अप्रैल को फिल्म रिलीज हुई, जिससे अभिनेता के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक युवा लडक़े का किरदार निभाया है।
2 दशक से भी ज्यादा समय पहले बनकर तैयार होने के बावजूद, द लास्ट टेनेंट को उस वक्त रिलीज नहीं किया जा सका था, क्योंकि इसका मूल फुटेज खो गया था। कई साल तक इस परियोजना पर ताला लग गया। बाद में, निर्देशक को फिल्म का एक पुराना वीएचएस टेप मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्म पर दोबारा से काम शुरू किया और आखिरकार इसे यूट्यूब पर रिलीज किया है। इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Previous articleमैं वापस आऊंगा से क्या कमाल है गाना रिलीज, दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान की जोड़ी ने जीता दिल
Next articleराजा शिवाजी में बड़ी बेगम के लिए विद्या बालन नहीं, अभिनेत्री तब्बू पहली पसंद