व्हाटसएप यूजर्स के लिए बड़ी खबर, रातों-रात गायब हो रहा ये खास फीचर; अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Join Us

यदि आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप से एक ऐसा फीचर हमेशा के लिए हटने जा रहा है, जिसे कुछ लोग तो काफी पसंद करते थे, लेकिन कई यूजर्स ने इसका कभी इस्तेमाल ही नहीं किया। इस बड़े बदलाव के बाद अब यूजर्स अपना ‘डिजिटल अवतार’ नहीं बना पाएंगे और न ही उसे अपनी प्रोफाइल फोटो में लगा सकेंगे। कंपनी इस बदलाव को बेहद गुपचुप तरीके से धीरे-धीरे रोल आउट कर रही है, इसलिए बहुत से यूजर्स को अभी तक इसकी भनक भी नहीं लगी है।
प्रोफाइल से लेकर कीबोर्ड तकज् अब नहीं दिखेगा आपका ‘डिजिटल अवतार’
की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने कुछ समय पहले यूजर्स को अपना खुद का डिजिटल अवतार बनाने की शानदार सुविधा दी थी। इसमें यूजर्स अपने चेहरे, हेयरस्टाइल और कपड़ों को कस्टमाइज करके अपना एक एनिमेटेड लुक तैयार कर सकते थे। यह फीचर प्रोफाइल फोटो के साथ-साथ स्टिकर के रूप में भी खूब इस्तेमाल होता था। लेकिन अब इसे ऐप से पूरी तरह हटाया जा रहा है। सेटिंग्स, चैट इंफो और कीबोर्ड से अवतार का विकल्प धीरे-धीरे गायब हो रहा है। कई यूजर्स को तो बाकायदा यह नोटिफिकेशन भी मिलने लगा है कि ‘अवतार एडिटिंग अब उपलब्ध नहीं है’। इसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में यह फीचर पूरी तरह इतिहास बन जाएगा।
चुपचाप हो रहा बदलाव, लेकिन पुराने स्टिकर्स रहेंगे सुरक्षित
मेटा इस बड़े बदलाव को सभी यूजर्स के लिए एक झटके में लागू नहीं कर रहा है, बल्कि इसे अलग-अलग चरणों (फेज) में रोल आउट किया जा रहा है। यही वजह है कि कई लोगों के ऐप में अभी तक कोई बदलाव नहीं दिखा है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स के फोन में अवतार सेक्शन पूरी तरह से गायब हो चुका है और आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह सभी के लिए बंद हो जाएगा। हालांकि, यूजर्स के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि जिन लोगों ने पहले से अवतार स्टिकर का इस्तेमाल किया है, वे तुरंत डिलीट नहीं होंगे। ये स्टिकर चैट के फेवरेट या रीसेंट सेक्शन में सुरक्षित रहेंगे और आप फिलहाल उनका इस्तेमाल कर सकेंगे।
आखिर कंपनी ने क्यों लिया इस फीचर को बंद करने का फैसला?
व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर को बंद करने की कोई ठोस वजह नहीं बताई है, लेकिन इसके पीछे की वजह काफी हद तक साफ है। दरअसल, यह डिजिटल अवतार फीचर उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर सका, जितनी कंपनी को उम्मीद थी। ज्यादातर यूजर्स आज भी अपनी असली प्रोफाइल फोटो (ष्ठक्क), सामान्य इमोजी और रेगुलर स्टिकर्स का ही ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसे में जो फीचर कम इस्तेमाल हो रहा था, उसे हटाना कंपनी का एक स्वाभाविक कदम माना जा रहा है। अब व्हाट्सएप का पूरा फोकस अपने प्लेटफॉर्म को और ज्यादा सरल, हल्का और उपयोगी बनाने पर है, ताकि यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके।

Previous articleसुस्त पड़ी रफ्तार, चांदी 2 दिन में 8000 रुपए सस्ती, सोना हाई से 53000 रुपये गिरा; देखें नए दाम
Next articleवैश्विक बाजारों में तेजी और चुनावी नतीजों के जोश में झूम उठा शेयर बाजार, रियल्टी और आईटी में जमकर हो रही खरीदारी