कोलकाता ने हैदराबाद के विजयी रथ को रोका, 7 विकेट से दी मात

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दे दी. 166 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 3 विकेट खोकर 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. जिसमें कप्तान रहाणे 36 गेंद में 43, फिन एलन के 13 गेंद में 29, अंगकृष रघुवंशी के 47 गेंद में 59 और रिंकू सिंह के 11 गेंद में नाबाद 22 रन सबसे अहम थे.
हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस, शिवंग कुमार और साकिब हुसैन एक-एक लेने में सफल रहे.
इस जीत के साथ केकेआर ने हैदराबाद की लगातार पांच जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया है. इस मैच का नतीजा आने के बाद भी अंक तालिका में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. क्योंकि केकेआर अभी भी 8 स्थान पर ही है, लेकिन उनके अंक 5 से बढक़र सात हो गए है. वहीं हैदराबाद अभी भी तीसरे स्थान पर ही है.
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ट्रेविस हेड (61 रन) के अर्धशतक के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के सामने 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई. एक समय हैदराबाद को स्कोर 105 रन पर एक ही विकेट था. लेकिन उसके बाद केकेआर के स्पिनरों ने मैच में ऐसी वापसी की कि पूरी टीम को 165 रन पर ही ढेर कर दिया.
केकेआर के लिए स्पिनरों में वरुण चक्रवर्ती ने 36 रन देकर तीन विकेट जबकि सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए. कार्तिक त्यागी को दो विकेट मिले जबकि कैमरन ग्रीन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा ने एक एक विकेट झटका.
हैदराबाद के तरफ से हेड ने 28 गेंद की पारी में 9 चौके और तीन छक्के जमाए. उनके अलावा ईशान किशन ने 42 रन का योगदान दिया. अभिषेक शर्मा 15 रन ही बना सके.

Previous articleथॉमस कप 2026 में फ्रांस का बड़ा उलटफेर, भारत को सेमीफानल में हराकर चौंकाया
Next articleसुनील नरेन की डबल सेंचुरी! आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी