राजा शिवाजी में सलमान खान का दमदार लुक, मूछों और पगड़ी में देख उछले दर्शन

Join Us

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने खुलासा किया था कि इसमें सलमान खान का एक कैमियो होगा। तब से फैंस इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो सोशल मीडिया पर सलमान की पहली झलक वायरल हो गई है। फिल्म में अभिनेता को देखकर दर्शक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में, सलमान का लुक बेहद प्रभावशाली और दमदार नजर आ रहा है। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हैं। माथे पर लंबा तिलक, सिर पर पगड़ी और मूछों में उनका अंदाज देखने लायक है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में सलमान ने जिवा महाला का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के अत्यंत वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के वीर सैनिक थे। बताया जाता है कि राजा शिवाजी में उन्होंने छोटा सा कैमियो किया था।
सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं देखकर तो यही लगता है कि सलमान ने कैमियो से पूरी लाइमलाइट चुरा ली है। एक यूजर ने लिखा, राजा शिवाजी में सलमान खान की कैमियो भूमिका में उनकी उपस्थिति बहुत प्रभावशाली है… उन्होंने सचमुच कमाल कर दिया। एक अन्य ने लिखा, क्या शानदार कैमियो है..!!! फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें रितेश ने छत्रपति का किरदार निभाया है। जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी इसका हिस्सा हैं।

Previous articleभूत बंगला का किला 14वें दिन डगमगाया, 150 करोड़ रुपये कमाने से इतनी दूर फिल्म
Next articleअधिकारों का सार्थक ढंग