वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेना पड़ा भारी, काइल जैमीसन को मिला एक डिमेरिट अंक

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हर टीम के खिलाफ उनके बैट से रन निकले हैं. इसी वजह से वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हैं.
वैभव अपने प्रदर्शन से ये साबित कर दिया है कि वो अकेले ही मैच का रुख बदल सकता है. जारी टूर्नामेंट वैभव ने दो बार 15 गेंद में फिफ्टी और 36 गेंद में सेंचुरी भी जड़ चुके हैं. इसी वजह से उनका विकेट विरोधी टीम के लिए बड़ा और अहम विकेट बन जाता है.
लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने पहली गेंद पर चौका खाने के बाद दूसरी ही गेंद पर वैभव को क्लीन बोल्ड कर दिया तो पूरी टीम जश्न मनाने लगी. तेज गेंदबाज ने इस दौरान आक्रामक जश्न मनाया. जिसकी वजह से उनपर बीसीसीआई ने एक्शन भी लिया है.
आईपीएल ने एक बयान में कहा, काइल जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, कार्यों या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक हों या जो मैच में किसी अन्य खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भडक़ा सकें. इस वजह से जैमीसन को एक डिमेरिट पॉइंट और चेतावनी दी गई हैं. जैमीसन ने अपने अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को मान लिया.
दरअसल ये घटना दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीज 1 मई को खेले गए मैच के दौरान हुई. जब 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जैमीसन ने काफी जोश भरा जश्न मनाया. वैभव को आउट करने के बाद, जैमीसन ने उस युवा खिलाड़ी के सामने आक्रामक तरीके से ताली बजाई और उन्हें तीखे अंदाज में मैदान से बाहर भेजा. वैभव केवल 4 रन ही बना सके थे.
मुकाबले की प्रकृति को देखते हुए ऐसा उत्साह स्वाभाविक था. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों से इस कार्रवाई पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाज के प्रति जैमीसन की प्रतिक्रिया को हद से ज्यादा बताते हुए उसकी आलोचना की.
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 225/6 का स्कोर बनाया, जिसमें रियान पराग के 50 गेंदों में 90 और डोनोवन फरेरा को 14 गेंदों में 47 रन सबसे खास थे. जवाब में केएल राहुल (40 गेंदों में 75 रन) और पथुम निसांका (33 गेंदों में 62 रन) ने दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करते हुए 110 रनों की एक मजबूत सलामी साझेदारी की नींव रखी और पांच गेंदें शेष रहते ही जीत हासिल कर ली.

Previous articleहैदराबाद पहुंची फाइनल में, आखिरी 6 गेंदों में 6 रन नहीं बना सका इस्लामाबाद यूनाइटेड
Next articleआईपीएल 2026: केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा 8वां अर्धशतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच