आईपीएल 2026: जोश हेजलवुड ने डीसी के खिलाफ लिए 4 विकेट, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Join Us

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 50 विकेट पूरे कर लिए। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अपना पहला विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते डीसी की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।
हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में 2 बड़े विकेट लेकर विपक्षी टीम की खराब शुरुआत कर दी। उन्होंने पहली 2 गेंदों पर क्रमश: केएल राहुल और समीर रिजवी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। अपने दूसरे ओवर में इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने नितीश राणा (1) और अपने आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल को आउट किया। उन्होंने अपने 3.3 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते डीसी ने पावरप्ले में 13/6 का स्कोर बनाया।
हेजलवुड अब आरसीबी की ओर से आईपीएल में 50 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने। इस तेज गेंदबाज ने आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए 32 मैच खेले हैं, जिसमें 18.73 की औसत और 8.34 की इकॉनमी रेट के साथ 53 विकेट लिए हैं। वह आरसीबी की ओर से पिछले सीजन में खिताब भी जीत चुके हैं। वह आरसीबी से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स से भी खेल चुके हैं।
आरसीबी ने 8 रन के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए। इस बीच साहिल परख, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। डीसी से अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 30 रन और डेविड मिलर ने 19 रन का योगदान दिया। जवाब में आरसीबी से जैकब बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (34*) और विराट कोहली (23*) ने जीत दिलाई।

Previous articleहेजलवुड-भुवनेश्वर का कहर, दिल्ली 75 रन पर ढेर, आरसीबी ने 6.3 ओवर में जीता मैच
Next articleबांग्लादेश ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में बनाई बढ़त