पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचीं मुर्मु

Join Us

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के पांचदिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं, जहां छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल कविंदर गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति की अगवानी की और प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सांसद सुरेश कुमार कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिमला के महापौर सुरिंदर चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान राज्य में विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

Previous articleजिंदगी भर की कमाई पल भर में खाक, भीषण आग में जले फेरीवाले के 9 लाख रुपए; जानें कैसे बची परिवार की जान
Next article7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोडऩे के बाद आप में हलचल बढ़ी, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब