टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक एक बार फिर अपने देसी और नैचुरल अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका सादगी भरा लुक छा गया है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, बिना किसी एडिट और बिना फिल्टर की तस्वीरें… एक्सेंट्स की देवी अगले के लिए तैयार हो रही है… मां के घर के करीब… क्या आप जानते हैं कि मैं आधी बंगाली हूं और मेरी बंगाली, हरियाणवी और पंजाबी से अच्छी है? बहुत ज्यादा उत्साहित हूं, आगे और देखने के लिए जुड़े रहें.
इसमें कविता ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जो बहुत सॉफ्ट और एलिगेंट लग रही है. साथ ही उनका पूरा लुक सिंपल होने के बावजूद बहुत अट्रैक्टिव नजर आ रहा है. कविता ने ब्राइट पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया है, जिसका डीप नेक डिजाइन उनके लुक को बोल्ड टच दे रहा है. इस फोटो उन्होंने अपने बालों को नेचुरल और खुला रखा है. लंबे और घने बाल उनके पूरे लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं. साथ ही उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी पहनी है और उन्होंने अपने लुक को झुमके, कंगन और रिंग्स से पूरा किया हैं. तस्वीरों में उनका मेकअप बहुत ही मिनिमल है, जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी दिख रही है. हल्का काजल और न्यूड लिप्स उनके चेहरे को खूबसूरत बना रहा हैं. बता दें कि कविता ने 2001 में कुटुंब सीरियल से टीवी पर कदम रखा था, हालांकि उन्हें असली पहचान 2006 के एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से मिली. टीवी सीरियल्स के अलावा उन्होंने हिंदी और पंजाबी में कई फिल्मों में काम किया है. उन्हें आखिरी बार साकिब सलीम की सीरीज कप्तान में देखा गया था.








