यू शट अप, ग्वार’ बाहर से किताबें खरीदने पर प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने पार की सारी हदें

Join Us

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही और मनमानी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल ने बाहर से किताबें खरीदने पर एक छात्रा की मां को सरेआम जलील किया और जमकर फटकार लगाई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंसिपल गुस्से में आगबबूला होकर महिला अभिभावक को महज एक मिनट के अंदर 10 बार ‘यू शट अप’ कहती हुई नजर आ रही हैं। इस बदसलूकी के बाद पीडि़त अभिभावक ने जिलाधिकारी (ष्ठरू) से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
‘ब्लडी फूल, ग्वारज्’ गालियां देते हुए स्कूल से निकालने की दी धमकी
यह पूरा विवाद हरदोई में एसपी तिराहे के पास स्थित मशहूर ‘न्यू सन बीम पब्लिक स्कूल’ का है। पीडि़त अभिभावक नीलम वर्मा की बेटी इसी स्कूल में यूकेजी (्यत्र) कक्षा की छात्रा है। नीलम ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रिंसिपल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। नीलम का कहना है कि उन्होंने अपनी बच्ची की कॉपी-किताबें स्कूल से न खरीदकर बाहर से ले ली थीं, जो बात प्रिंसिपल को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रिंसिपल ने महिला को अंग्रेजी में ‘ब्लडी फूल’, ‘शट अप’ और ‘ग्वार’ जैसे अपमानजनक शब्द कहे। इतना ही नहीं, उन्होंने गुस्से में बच्ची को स्कूल से निष्कासित (श्व&श्चद्गद्य) करने की धमकी भी दे डाली। पीडि़त महिला ने हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा से मामले में दखल देने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, उठी कड़ी कार्रवाई की मांग
स्कूल परिसर के अंदर एक अभिभावक के साथ हुए इस अपमानजनक व्यवहार का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग स्कूल प्रशासन के इस तानाशाह रवैये की कड़ी निंदा कर रहे हैं और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए अंबुज शुक्ला नाम के यूजर ने लिखा, ‘अब तो मां-बाप होना ही अभिशाप हो गया है। अभिभावक के साथ इस तरह की अभद्रता करने वाली प्रिंसिपल पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’ वहीं, अवधेश मिश्रा नाम के एक अन्य यूजर ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
बवाल बढ़ता देख बैकफुट पर आईं प्रिंसिपल, दी अपनी सफाई
वीडियो के वायरल होने और सोशल मीडिया पर चौतरफा घिरने के बाद अब ‘न्यू सन बीम पब्लिक स्कूल’ की प्रिंसिपल ममता मिश्रा बैकफुट पर आ गई हैं और उन्होंने अपनी सफाई पेश की है। प्रिंसिपल का कहना है कि महिला अभिभावक स्कूल फीस को कम करने का अनुचित दबाव बना रही थीं और बार-बार छात्रों के बीच आकर बाधा डाल रही थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला ने उनका करीब 3 घंटे का कीमती समय खराब किया, जिसके चलते वह अपना आपा खो बैठीं और उन्हें गुस्सा आ गया। हालांकि, प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था और उनके मुताबिक, बाद में अभिभावक ने भी अपनी गलती मानते हुए उनसे माफी मांग ली थी।

Previous articleबंगाल में वोटिंग से पहले मिले 79 बम, गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
Next articleपवन ऊर्जा में दुनिया की चौथी महाशक्ति बना भारत, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां