एक साल और…, बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी? एक्टर ने किया खुलासा

Join Us

आमतौर पर बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और उनमें से कई कलाकार अपनी मेहनत और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना लेते है. इसी बीच एक्टर रजत बेदी का एक बयान इन दिनों खूब सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी वेरा बेदी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. अपनी सुंदरता से पहले ही उन्होंने कई लोगों को दीवाना बना दिया है और अब इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
रजत बेदी से उनकी बेटी के डेब्यू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि बेटी अभी पढ़ रही है. वो अभी अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है. तो एक साल और फिर वहां भी थोड़ा धमाका होगा. जिस हिसाब से पब्लिक का प्यार मिल रहा है, मुझे तो लग रहा है कि अगर वो नहीं भी चाहेगी, तो पब्लिक उसे लेकर आ ही जाएगी. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है और कई फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड है.
अगर रजत बेदी की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार आर्यन खान के पॉपुलर वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया था, जिसमें वो जराज सक्सेना के किरदार में नजर आए थे. इस सीरीज की प्रीमियर में रजत अपनी बेटी वेरा के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे थे, जहां उनकी खूबसूरत नीली आंखों ने खूब चर्चा बटोरी थी. वेरा की उम्र अभी 19 है और अभी वो पढ़ाई कर रही है. वो हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है. साथ ही कई लोग उनकी तुलना पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर से करते है, जिससे पता चलता है कि लोग उन्हें अभी से ही पसंद करने लगे है.

Previous articleभूत बंगला की कमाई में सातवें दिन आई मंदी, फिर भी बन गई साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ओ रोमियो को दी मात
Next articleकुल प्रीत सिंह ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, पति पत्नी और वो दो एक्ट्रेस की ग्लैमरस फोटोज वायरल