फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ जोशीला गाना वाओ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Join Us

वरुण धवन 24 अप्रैल, 2026 को 38 साल के पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने फैंस को एक खास तोहफा दिया है जो उनकी आगामी फिल्म है जावनी तो इश्क होना है से जुड़ा हुआ है। दरअसल फिल्म का नया गाना वाओ जारी हुआ है जो जोशीले संगीत के साथ बिल्कुल पार्टी वाली वाइब देता है। गाने में वरुण, माइकल जैक्शन स्टाइल में धमाकेदार डांस कर रहे हैं। उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं।
यूट्यूब पर जारी हुए इस गाने को पंजाबी गायक हार्डी संधू ने आवाज दी है। उनका साथ किरण बाजवा ने दिया है। तनिष्क बख्शी और परम राज ने संगीत दिया है, जबकि बोल रोनी अजनाली और गिल मछराई ने लिखे हैं। व्याह करावादो जी की सफलता के बाद, फिल्म का यह दूसरा गाना है जिसने आते ही फैंस का दिल जीत लिया। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है जावनी तो इश्क होना है 22 मई, 2026 को रिलीज होगी।

Previous article‘डर नहीं, दहशत हूं’; शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म; मेकर्स ने शेयर किया नया टीजर
Next articleब्रदर्स एंड सिस्टर्स लेकर आ रहे हैं रिश्तों की गर्माहट, मई में ओटीटी पर रिलीज होगी वेब सीरीज