बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया विश्वासघात : अरविन्द केजरीवाल

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित उसके राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का। साफ भाषा में इस समझने की कोशिश करे तो केजरीवाल भाजपा पर पंजाब के लोगों को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है…शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस की पार्टियों में एक ही वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया था…भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं है। आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि देश ने इन नेताओं का चरित्र देख लिया है। वे जानते हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप फिर से सत्ता में आएंगी। पंजाब की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता इन सातों बागी सांसदों को माफ नहीं करेगी। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए अ‘छे कार्यों में बाधा डालने का काम किया है। आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, पंजाब की जनता को इन 7 नामों को याद रखना चाहिए। पंजाब की जनता इन्हें कभी नहीं भूलेगी। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराती है, ब‘चों की अ‘छी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करती है और वर्षों से सूखे पड़े नहरों में पानी भर चुकी है। यह दलित और आदिवासी समुदायों की महिलाओं को 1,500 रुपये और माताओं और बहनों को प्रति माह 1,000 रुपये सीधे उनके खातों में देती है।

Previous articleदिल्ली से बंगाल चलाने की भूल न करें : ममता बनर्जी
Next articleप्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट,नर्मदापुरम सबसे गर्म