बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का चला जादू, 5वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, पहले हफ्ते होगा भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार?

Join Us

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि, वीक डे में इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी कम है, लेकिन इसमें सुधार की गुंजाइश अभी भी बाकी है. चूंकि धुरंधर 2 की रफ्तार धीमी पड़ गई है, इसलिए खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म को एक बड़ा फायदा मिला है और अब इसे इस मौके का पूरा लाभ उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
शुरुआती तीन दिनों में डबल डिजिट में कमाई करने के बाद, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फि़ल्म भूत बंगला अब सिंगल डिजिट पर आ गई है. हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार से अच्छा कमाई कर रही है.
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने सोशल मीडिया भूत बंगला की कलेक्शन के बारे में अपडेट शेयर किया है. मेकर के अनुसार, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 97.75 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि पहले हफ्ते में ही यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी.
इससे पहले मेकर्स ने जानकारी दी थी कि भूत बंगला ने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मेकर्स के अनुसार, अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 102.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
सैकनिल्क के मुताबिक, भूत बंगला ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे अब तक इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 31.50 करोड़ हो गया है. इससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढक़र 118.12 करोड़ हो गया है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ताजा आंकड़े साझा किए है, जिससे पता चला कि फिल्म ने मंगलवार को 9.30 करोड़ रुपये कमाए, और इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई अब तक 82.65 करोड़ रुपये हो गई है.
ट्रेड एनालिस्ट नवनीत मुंद्रा ने एक्स हैंडल पर फिल्म को लेकर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, मंगलवार को भूत बंगला के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, क्योंकि इसने लगभग 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. 5 दिनों में, इस हॉरर-कॉमेडी ने लगभग 82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म है. पूरी कास्ट और क्रू को बधाई.
भूत बंगला ने 5वें दिन जॉली एलएलबी 3 से बेहतर प्रदर्शन किया है. अक्षय कुमार की पिछले साल आई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने अपने पांचवें दिन 6.50 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, भूत बंगला अभी भी हाउसफुल 5 से काफी पीछे है. हाउसफुल 5 ने 5वें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Previous articleलईकी लईका’ के नए पोस्टर में दिखी राशा थडानी और अभय वर्मा की झलक, इस अंदाज में नजर आए दोनों सितारे
Next articleओवरसीज के नए किंग बने रणवीर सिंह! धुरंधर 2 ने यूके में शाहरुख खान की पठान को दी मात, बनी नंबर 1 फिल्म