आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लेन-देन में ख्याल रखें, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। इस राशि की जो महिलाएं उद्योग शुरू करना चाहती हैं उनको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे।
वृष राशि: आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का रुका हुआ काम आज कम्पलीट हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। होल-सेल का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होने से एनर्जेटिक रहेंगे और काम करने में आपका मन लगा रहेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम भी उठा सकती हैं।
कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूर दराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा, आपके जीवनसाथी का साथ और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। इस राशि के जो वकील हैं आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही नया केस भी मिल सकता है। पिछले कई दिनों से रुका हुआ काम आज शुरू करने से आपको सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। इस राशि कि जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज आपकी सलाह कारगर साबित होगी। आप जिस भी काम को करेंगे वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा। समाज में आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी, इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट हैं उनको एग्जाम से रिलेटेड अच्छा समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला–जुला अनुभव देने वाला रहेगा। आपका काम जो बहुत दिन से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ के योग हैं।
धनु राशि: आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातो से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आपका सम्मान बढ़ जाएगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी।
मकर राशि: आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आज रुका पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन कुछ सीखने का है। आज आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा क्योंकि पहलें के टाले काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
कुम्भ राशि: आज आपका का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ मिलेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आज आप किसी योजनाके बारे में अपने उच्चाधिकारी से बात करेंगे,आपकी जो भी समस्या है उसका सॉल्यूशन मिल जाएगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैए पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
ऑफिस के किसी काम में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम जल्द पूरा हो जायेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिये किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही ऑनलाइन कुछ सुखाने की कोशिश भी करेंगे।

Previous articleईरान के इरादे अलग